तमिलनाडु में विपक्षी दल ने फिर किया विधानसभा से बहिर्गमन

चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायकों को कानून व व्यवस्था के मुद्दे पर सवाल नहीं उठाए दिए जाने के कारण विपक्षी विधायकों ने आज विधानसभा से बहिर्गमन किया।

विधानसभा अध्यक्ष औवुदयप्पन ने विपक्षी दल के विधायकों को कानून व व्यवस्था का मामला उठाने की अनुमति नहीं दी थी। विपक्षी दल के उप नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वन ने आरोप लगाया कि कोयंबटूर के उदुमालयपेट्टइ में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के. ईश्वरन पर सत्तारुढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।

पनीरसेल्वन ने द्रमुक कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि स्थानीय चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने ईश्वरन की पिटाई की थी।

विधानसभा अध्यक्ष औवुदयप्पन ने इस मुद्दे पर विपक्षी विधायकों को सवाल उठाने की इजाजत नहीं दी।

एआईएडीएमके की महासचिव जे. जयललिता ने अपने वक्तव्य में कहा कि राज्य में पुलिस का मनोबल बहुत ज्यादा गिर चुका है। उन्होनें इसके लिए मुख्यमंत्री करुणानिधि जिम्मेदार बताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+