जयराम रमेश ने छत्तीसगढ़ में किया नए बिजली संयंत्र का उद्घाटन
रायपुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय ऊर्जा और वाणिज्य राज्य मंत्री जयराम रमेश ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में कोयला आधारित 250 मेगावाट क्षमता वाले नए बिजली संयंत्र का उद्घाटन किया।
इस संयंत्र को 'स्टील अथोरिटी आफ इंडिया' (सेल) और 'नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन' (एनटीपीसी) के संयुक्त उपक्रम 'एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड' (एनएसपीसीएल) ने बनाया है।
कंपनी के मुख्य प्रबंधक रॉय थामस ने आईएएनएस को बताया, "आज के औपचारिक उद्घाटन समारोह के साथ हम 250 मेगावाट क्षमता के पहले संयंत्र से उत्पादन शुरू कर रहे हैं। इतनी ही क्षमता का दूसरा संयंत्र अगले 3-4 महीने में पूरा हो जाएगा।"
उन्होंने कहा कि पहले संयंत्र का उत्पादन शुरू करने में मात्र तीन महीने का समय लगा।
एनएसपीसीएल का उक्त बिजली संयंत्र मुख्य रूप से सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।
भिलाई संयंत्र ने वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान सबसे ज्यादा 52.68 लाख टन हॉट मेटल, 50.54 लाख टन क्रूड इस्पात और 44.27 लाख टन सेलिएबल इस्पात का उत्पादन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications