मिस्र फिर से शुरू कर सकता है इराकी दूतावास
काहिरा, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस्र इराक में तीन वर्ष बाद अपना दूतावास फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है। सन 2005 में उसने सुरक्षा कारणों से दूतावास बंद कर दिया था।
मिस्र के सहायक विदेश मंत्री मोहम्मद बदरेद्दीन ने शनिवार को कहा कि इराक द्वारा अरब देशों को दूतावास शुरू करने पर दिए जा रहे जोर के कारण इस योजना पर विचार हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि 2005 में मिस्र ने इराक में उसके शीर्ष आयुक्त इहाब अल-शरीफ के अपहरण और हत्या के बाद दूतावास बंद कर दिया था।
इससे पूर्व मिस्र के विदेश मंत्री अहमद अबुल घेत ने एक विशेष दल इराक भेज कर पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पर जोर दिया है।
समाचार पत्र 'इजिप्शियन गजट' के अनुसार शुक्रवार को वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान अबुल घेत ने यह विचार रखे।
उन्होंने कहा कि इराक में राजनयिकों की सुरक्षा के सब इंतजामों के बाद ही मिस्र राजनयिक संबंध बहाल करेगा। उन्होंने इराक में शांति बहाली पर जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।