भारत-मैक्सिको संबंध को व्यापारिक समुदाय मजबूत बनाएं : पाटिल
मैक्सिको सिटी, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा है कि भारत और मैक्सिको ने द्विपक्षीय संबंधों के क्षेत्र में विशेष सहयोग कायम किया है और दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी अब व्यापारिक समुदाय की है।

राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल ने यह बात शनिवार को यहां भारत और मैक्सिको के प्रतिनिधिमंडलों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि व्यापारिक समुदाय को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए कदम बढ़ाना चाहिए।
पाटिल ने व्यापारिक समुदाय की ओर इशारा करते हुए कहा, "हमें काफी दूर तक यात्रा करनी है। राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में सरकारें केवल सहयोगात्मक भूमिका निभाती है लेकिन आप संबंधों को मजबूत बनाने में मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं।"
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार के बारे में पाटिल ने कहा, "दोनों देशों के बीच वर्ष 2010 तक पांच अरब डालर के व्यापार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।