क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जनजातीय छात्रों का शिक्षा स्तर सुधारेगा विश्वविद्यालय : अर्जुन सिंह

By Staff
Google Oneindia News

भोपाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री अर्जुन सिंह को भरोसा है कि जनजातीय विश्वविद्यालय जनजातीय छात्रों के शिक्षा स्तर को सुधारने में सहायक होगा। सिंह ने यह बात शहडोल जिले के अमरकंटक में देश के पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखते हुए कही।

मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि अब तक विश्वविद्यालय बड़े शहरों अथवा उनके करीब स्थापित किए जाते थे। यह विश्वविद्यालय अमरकंटक में इसलिए स्थापित किया गया है क्योंकि इस इलाके में जनजातियों की संख्या अधिक है। इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य उन लोगों की सुविधा का ध्यान रखना नहीं है जो बना रहे हैं बल्कि वह वर्ग प्राथमिकता है जिसके लिए यह बनाया जा रहा हैं।

अर्जुन सिंह ने उम्मीद जताई कि इस विश्वविद्यालय से जनजातीय वर्ग के युवा वर्ग में चुनौतियों का मुकाबला करने की क्षमता आएगी और वे अपने आपको और मजबूत कर सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर के इस विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र अन्य प्रदेशों में भी खोले जाएंगे जहां जनजातियों की संख्या है। अपनी तरह का यह देश का पहला विश्वविद्यालय है इसलिए इसकी महिमा और गरिमा को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

इस मौके पर मानव संसाधन विकास मंत्री ने यह भी कहा कि इस विश्वविद्यालय को यूजीसी से पूरी मदद मिलेगी। इस मौके पर समाज सेवी सुब्बा राव तथा मध्य प्रदेष के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह भी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X