'बुश के प्रयासों से प्रेरित हैं भारत और चीन जैसे देश'
वाशिंगटन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि भारत और चीन जैसे बड़े विकासशील देश जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रपति बुश के प्रयासों से प्रेरित हुए हैं।
वाशिंगटन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि भारत और चीन जैसे बड़े विकासशील देश जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रपति बुश के प्रयासों से प्रेरित हुए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय 'व्हाइट हाउस' में पर्यावरण मामलों से संबंधित परिषद के अध्यक्ष जिम कन्नौटन ने कहा, "अब दक्षिण अफ्रीका, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, चीन और भारत में जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर कार्ययोजना बनाने के लिए कैबिनेट स्तर पर काम शुरू हो गया है।"
कन्नौटन ने पेरिस से टेलीफोन पर बताया, "इस तरह की गतिविधियां बेमिसाल हैं। हम इनका स्वागत करते हैं।" वह ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन करने वाले दुनिया के 16 सबसे बड़े देश के मंत्रियों के तीसरे सम्मेलन 'मेजर इकोनोमीज मीटिंग' में हिस्सा लेने आए थे।
पिछले वर्ष सितंबर में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बुश द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में उन्होंने कहा कि उनके देश ने बहुत कुछ सीखा है। वह समझते हैं कि बड़े विकासशील देश योजनाएं बनाने के लिए प्रेरित हुए हैं।
दुनिया के तमाम बड़े विकासशील देशों का प्रयास है कि संयुक्त राष्ट्र के प्रावधानों के तहत विश्व जलवायु परिवर्तन से संबंधित समझौता 'क्योटो प्रोटोकॉल' को आगे बढ़ाया जाए। क्योटो प्रोटोकॉल वर्ष 2012 में समाप्त हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।