भारत पहुंची ओलंपिक मशाल
इस्लामाबाद से एक विशेष विमान द्वारा इस 0.985 किग्रा भारत तथा 72 सेंटीमीटर लंबाई वाली मशाल को यहां लाया गया। रंगबिरंगे परिधानों में सजे भारतीय व चीनी बच्चों ने इस मशाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर चीन के राजदूत झांग यान तथा चीनी दूतावास के अधिकारियों के साथ भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी भी मौजूद थे। तिब्बतियों द्वारा किये जाने वाले किसी भी उत्पात से बचने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबल भी मौजूद था।
गुरुवार को इस मशाल को लेकर राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक रिले दौड़ का आयोजन किया जाएगा। तिब्बतियों द्वारा विश्व स्तर पर चीन का विरोध किए जाने के कारण किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए बेहद सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 47 खिलाडि़यों सहित 70 जानी मानी हस्तियां इस रिले दौड़ में भाग लेंगी। ज्ञातव्य है कि पेरिस, सैन फ्रांसिस्को तथा लंदन में इस मशाल का विरोध किया जा चुका है।