झारखंड बस दुर्घटना में 13 मरे (लीड)
रांची, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में छमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के आज दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गई ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि दुर्घटना गुरुवार को उस समय हुई जब विष्णुपुर प्रखंड से गुमला शहर जा रही एक बस पुल के रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में 13 यात्रियों की मौत हो गई।
पुलिस के बताया कि चार यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही होगी जबकि नौ यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 घायल यात्री निकट के अस्पताल में भर्ती है जिनमें सात की हालत गंभीर बताई गई है हालांकि तीन घायलों को रांची के राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय बस पर करीब 55 यात्री सवार थे जबकि बस में मात्र 30 यात्रियों के बैठने की जगह थी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।