मेक्सिको की संसद को नहीं संबोधित कर पाएंगी पाटिल
मेक्सिको, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। तीन दिन की मेक्सिको की यात्रा पर गई राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल अब मेक्सिको की संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित नहीं करेंगी।
मेक्सिको, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। तीन दिन की मेक्सिको की यात्रा पर गई राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल अब मेक्सिको की संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित नहीं करेंगी।
तय कार्यक्रम के मुताबिक पाटिल को मेक्सिको की संसद की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करना था।
लेकिन मेक्सिको की संसद के वामपंथी सदस्यों के ऊर्जा सुधार संबंधी एक विधेयक के विरोध के कारण आज जहां संसदीय कार्यवाही ठप हुई वहीं इसके मद्देनजर पाटिल का संबोधन भी टाल दिया गया।
पाटिल के साथ लेटिन अमेरिकी देशों की 12 दिवसीय यात्रा पर गए विदेश विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेक्सिको के अधिकारियों की सलाह पर राष्ट्रपति का यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि यहां के वामपंथी दलों ने तेल के अन्वेषण और उसके उत्पादन में निजी कंपनियों की भागीदारी को सहज बनाये जाने के राष्ट्रपति फेलिप केलडेरोन के प्रस्ताव के विरोध में संसदीय कार्यवाही को ठप कर रखा है।
वापमंथी दल इस विधेयक को पारित कराये जाने से पहले राष्ट्रीय बहस की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।