'क्राइस्ट द रिडीमर' को देखने पहुंची पाटिल
रियो डी जेनेरियो, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल मंगलवार को ब्राजील की विश्व प्रसिद्ध 39.6 मीटर ऊंची 'क्राइस्ट द रिडीमर' प्रतिमा को देखने पहुंची। वैसे खराब मौसम ने पाटिल के इस दौरे का मजा किरकिरा कर दिया।

'क्राइस्ट द रिडीमर' को देखने के लिए पाटिल अपने पति देवी सिह शेखावत और पुत्र राजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ पहुंची थी। कोरकोवादो पहाड़ी पर स्थित इस प्रतिमा को पिछले साल आधुनिक विश्व के सातवें आश्चर्य की सूची में शामिल किया गया है।
पाटिल जब सपरिवार 'क्राइस्ट द रिडीमर' को देखने पहुंची तो मौसम ने उन्हें दगा दे दिया। कोहरे के कारण प्रतिमा के चेहरे को वह स्पष्ट रूप से नहीं देख पाई।
पाटिल की मुलाकात यहां एक भारतीय ईसाई फादर से भी हुई। केरल के रहने वाले फादर जोसेफ ने पाटिल का स्वागत किया।
गौरतलब है कि 'क्राइस्ट द रिडीमर' का निर्माण 1931 में किया गया था। इसे तैयार करने में नौ वर्ष लगे थे। ब्राजील के लोगों का मानना है कि यह प्रतिमा रियो डी जेनेरियो की रक्षा करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।