नेपाल में माओवादी बहुमत की ओर, अनुपातिक प्रणाली में भी आगे
काठमांडू, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में संविधान सभा के हुए चुनाव में माओवादियों को लगातार बढ़त मिल रही है। कई पूर्व माओवादी गुरिल्ला चुनाव मे जीत दर्ज कर रहे हैं। वहीं माओवादी अनुपातिक प्रतिनिधित्व के तहत हो रहे चुनाव में भी बढ़त बनाए हुए हैं।
काठमांडू, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में संविधान सभा के हुए चुनाव में माओवादियों को लगातार बढ़त मिल रही है। कई पूर्व माओवादी गुरिल्ला चुनाव मे जीत दर्ज कर रहे हैं। वहीं माओवादी अनुपातिक प्रतिनिधित्व के तहत हो रहे चुनाव में भी बढ़त बनाए हुए हैं।
मतगणना के पांचवें दिन मंगलवार को भी माओवादी बढ़त बनाए हुए हैं। देश में बदलाव की वकालत करने वाले माओवादी विद्रोहियों ने 17 साल बाद चुनाव में हिस्सा लिया और अभी तक घोषित परिणामों के अनुसार 212 सीटों में 117 सीटों पर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने जीत दर्ज की है।
नेपाल की राजनीति में प्रमुख स्थान रखने वाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला की 'नेपाली कांग्रेस' माओवादियों से काफी पीछे चल रही है। नेपाली कांग्रेस को अभी तक केवल 32 सीटें मिल पाई है।
गौरतलब है कि वर्ष 1999 में हुए चुनाव में कोइराला की पार्टी जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का भी उन्हें समर्थन मिला था। नेपाल में दशकों से विद्रोही गतिविधियों में शामिल माओवादी गुरिल्लाओं ने पहली बार चुनाव में हिस्सा लिया।
नेपाली संविधान सभा के 601 सदस्यों के लिए हो रहे चुनाव में दो प्रकार से प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। प्रत्यक्ष चुनाव और अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत सदस्य चुने जा रहे हैं।
प्रत्यक्ष चुनाव से 240 प्रतिनिधि चुने जाएंगे वहीं अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत 335 सदस्य चुने जाएंगे। प्रत्यक्ष चुनाव की तरह अनुपातिक प्रतिनिधित्व के तहत हो रहे चुनाव में भी माओवादी बढ़त बनाए हुए हैं।
चुनाव परिणामों की एक बड़ी खासियत यह भी है कि महिला प्रतिनिधियां भी जीत हासिल करने में कामयाब हो रही है। अभी तक के परिणाम के अनुसार महिलाएं दस फीसदी सीटों पर जीतने में सफल रही हैं, जिसमें अधिकतर माओवादी दलों की है।
'मधेशी जनाधिकार मंच' की महिला प्रत्याशी कारिमा बेगम ने तराई इलाके में जीत दर्ज कर देश की पहली महिला मुस्लिम प्रतिनिधि बन गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।