लिट्टे क्षेत्रों से पच्चीस हजार से अधिक लोग बेघर
कोलंबो, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी मन्नार जिले में सरकारी फौजों और विद्रोहियों के बीच चल रहे घमासान के कारण 25 हजार से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ कर जाना पड़ा है।
कोलंबो, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी मन्नार जिले में सरकारी फौजों और विद्रोहियों के बीच चल रहे घमासान के कारण 25 हजार से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ कर जाना पड़ा है।
मन्नार जिला के सरकारी एजेंट (मुख्य प्रबंध अधिकारी) ए. निकोलसपिल्लई ने अपने मन्नार स्थित दफ्तर से आईएएनएस को फोन पर बताया, "लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के कब्जे वाले क्षेत्रों मधु और पश्चिमी मांथाई से पच्चीस हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।"
उन्होंने बताया कि लोग यह स्थान छोड़कर उत्तर में लिट्टे के कब्जे के किलिनोच्चि क्षेत्र में जा रहे हैं और बरसात और बाढ़ से उनकी स्थिति और खराब हो रही है।
निकोलसपिल्लई ने बताया कि बेघर हुए लोगों के बीच भोजन वितरण में भी समस्याएं आ रही हैं। लोगों में संयुक्त राष्ट्र का विश्व खाद्य कार्यक्रम और सरकारी संस्थान भोजन और अन्य जरूरी वस्तुएं वितरित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लोग अस्थाई आश्रय लेकर रह रहे हैं।
गौरतलब है कि मन्नार जिले में तमिल-सिंहल नववर्ष के दिन से सरकारी सेना और लिट्टे के बीच छिड़ी लड़ाई में दोनों ओर के सौ से अधिक लोग हताहत हुए हैं।
श्रीलंका सरकार के सूत्रों ने रविवार को जानकारी दी कि लड़ाई में शनिवार को 77 आदमी मारे गए जबकि सेना के 12 जवान शहीद हुए। यह भी सूचना है कि मन्नार का बड़ा क्षेत्र सरकारी सेना के कब्जे में आया है।
इसके विपरीत लिट्टे के फौजी प्रवक्ता रसैया इलांथ्यिारान ने शनिवार को दावा किया कि श्रीलंकाई सेना के 30 जवान मारे गए और 75 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि लिट्टे के केवल तीन सिपाही मारे गए हैं।
क्षेत्र में मीडिया के आवागमन पर लगी पाबंदी से हताहतों की सही गणना नहीं हो सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**