असम में रंगोली बीहू की धूम
गुवाहाटी, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। असम में नव वर्ष के मौके पर आज पारंपरिक रंगोली बीहू पर्व समूचे असम में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गुवाहाटी, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। असम में नव वर्ष के मौके पर आज पारंपरिक रंगोली बीहू पर्व समूचे असम में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर राज्य भर में सजाए गए बीहू पंडालों में अनेक नर्तकों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ लोगों का मनोरंजन किया।
बीहू के रंग में रंगे असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने इस अवसर पर आईएएनएस से कहा, "यह त्यौहार का माहौल है और हमें आशा है कि रंगोली बीहू राज्य में उम्मीद और शांति की नई सुबह लेकर आएगा।"
इस अवसर पर देश-विदेश से भी अनेक पर्यटक असम में जमा हैं। ऑस्ट्रेलिया के एक पर्यटक मार्क कुक ने नर्तकों और संगीत की तारीफ करते हुए इसे अपने लिए एक अनोखा अनुभव बताया।
विशेष तौर पर बीहू पर्व के मौके पर कुछ नई धुनें तैयार कर लाए 'या अली' फेम गायक जुबीन गर्ग का कहना है, "हजारों लोगों के सामने प्रस्तुति देने का अपना ही मजा है। मैंने बीहू के अवसर पर असम के लोगों के लिए कुछ नई धुनें तैयार की हैं।"
एक युवा डॉक्टर अरुण प्रताप शर्मा बताते हैं, "यह ऐसा समय है जब लोग अपनी तमाम चिंताएं भूल जाते हैं। इस समय केवल माहौल का मजा लिया जाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**