देश में सक्रिय हैं 175 आतंकवादी संगठन
मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय के अनुसार देश में लगभग 175 आतंकवादी समूह सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। मंत्रालय ने राज्य सरकारों और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें इस खतरे से आगाह किया गया है।
मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय के अनुसार देश में लगभग 175 आतंकवादी समूह सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। मंत्रालय ने राज्य सरकारों और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें इस खतरे से आगाह किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्रालय देश में सक्रिय लगभग 175 आतंकवादी संगठनों के क्रियाकलापों पर नजर रखे हुए है। ये संगठन विदेशों से भी संपर्क स्थापित करने की कोशिश करते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक आतंकवादी संगठन मणिपुर में सक्रिय हैं इसके बाद असम और जम्मू व कश्मीर का स्थान है। खुफिया सूत्रों के अनुसार मणिपुर में 39 और असम में 36 संगठन सक्रिय हैं।
जम्मू व कश्मीर में आतंक फैलाने वाले 32 संगठन सक्रिय हैं इसके साथ ही कुल चार समूह सीमा पार से घाटी में आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं। घाटी में 'दुखतरन ए मिल्लत' नामक एक संगठन है जिसमें केवल महिलाएं शामिल हैं।
त्रिपुरा में भी आतंकवादी गतिविधियों में कई संगठन लिप्त हैं। रिपोर्ट के अनुसार त्रिपुरा में 30, नागालैंड में तीन, मिजोरम में दो और अरुणाचल प्रदेश में एक आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं।
रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में 12 आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं वहीं मुंबई में भी 8-10 संगठन सक्रिय हैं। इस संबंध में मुंबई आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे ने कहा कि प्रमुख रूप से महाराष्ट्र में 8-10 संगठन सक्रिय हैं लेकिन उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।