माओवादियों की जीत से नेपाल में परिवर्तन की आशा
काठमांडू , 12 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में युवा मतदाताओं ने परिवर्तन की अपनी इच्छा को व्यक्त करते हुए माओवादियों के पक्ष में वोट दिया है। इन लोगों में उनकी संख्या अधिक है जो पहली बार वोट दे रहे हैं।
काठमांडू , 12 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में युवा मतदाताओं ने परिवर्तन की अपनी इच्छा को व्यक्त करते हुए माओवादियों के पक्ष में वोट दिया है। इन लोगों में उनकी संख्या अधिक है जो पहली बार वोट दे रहे हैं।
मतगणना के दूसरे दिन शनिवार को सुबह घोषित 10 परिणामों में से माओवादियों ने छह क्षेत्रों में जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोईराला की नेपाली कांग्रेस को चार सीटों पर जीत हासिल हुई है। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (यूएमएल) को इन चुनाव परिणामों से करारा झटका लगा है।
माओवादी राजधानी काठमांडू के 10 में से चार निर्वाचन क्षेत्रों में भी आगे चल रहे हैं। माओवादी नेता प्रचंड राजधानी के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 से आगे चल रहे हैं। प्रचंड रोल्पा से से भी उम्मीदवार हैं। रोल्पा माओवादियों का गढ़ माना जाता है।
काठमांडू 2 निर्वाचन क्षेत्र से माओवादियों के झक्कू प्रसाद यूएमएल प्रमुख और पूर्व उप प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से आगे चल रहे हैं। काठमांडू 6 से अपने नेपाली कांग्रेस के प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे माओवादी हिम्मत शाक्या ने बढ़त प्राप्त कर ली है।
माओवादियों के अधिकांश मंत्री जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।
यूएमएल को राजा ज्ञानेंद्र के छह वर्ष के शासन काल में उनका समर्थन करने के कारण जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।