जिसे सबने मरा समझा वह जिंदा हो गया!

UP
झांसी 11 अप्रैल: उसे लोग मृत मान चुके थे। पुलिस ने भी शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी थी। मगर कुदरत का कमाल देखिए कि वह जिन्दा हो उठा। पहले तो लोग उसकी हरकत देखकर घबराए मगर बाद में लोगों ने उसे गले लगा लिया।

कुदरत का यह अनोखा कमाल गुरुवार को झांसी के एक होटल में देखने को मिला। एक वाहन कंपनी में सेल्स एक्ज्यूकेटिव के पद पर कार्यरत विक्रम सिंह पिछले कुछ अरसे से तनाव में रहता था। मूल रूप से वह बनारस का निवासी था और होटल को अपना निवास स्थान बनाए हुए था।

बीती रात विक्रम ने कुछ नशीली गोलियां खा ली। सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। सफलता न मिलने पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और विक्रम के शरीर को पूरी तरह बेजान अवस्था में पाया गया।

नवाबाद थाने के उपनिरीक्षक आऱ पी़ शर्मा ने शव का पंचनामा भी तैयार कर लिया और पोस्टमार्टम हाउस भेजे जाने की तैयारी होने लगी। तभी अचानक विक्रम का शरीर हरकत करने लगा। उसे देखते ही लोग चौंक गए। वहां मौजूद लोगों ने हाथ पकड़कर देखा तो नब्ज भी चल रही थी। विक्रम को पोस्टमार्टम हाउस की बजाय जिला चिकित्सालय भेजा गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+