संजय दत्त को विदेश जाने की अनुमति मिली

इस बाबत मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन की अदालत ने दत्त को 30 सितंबर तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेने के लिए कहा है जबकि न्यायाधीश आर. वी. रविन्द्रन और एम. के. शर्मा की खंडपीठ ने आतंकवाद निरोधी अदालत से 30 सितंबर तक के लिए संजय का पासपोर्ट वापिस करने के लिए कहा है।
दत्त की ओर से वरिष्ठ सलाहकार फाली एस. नारीमन ने न्यायालय में कहा कि दो फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में संजय को मलेशिया, थाइलैंड और अमेरिका जाना है। इसमें उन्हें 20 सितंबर तक का वक्त लग सकता है।
गौरतलब है कि 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों में आरोपी दत्त ने गत 13 मार्च को ही शूटिंग के लिए देश से बाहर जाने हेतु न्यायालय में अपील की थी। कुछ दिनों पहले ही संजय ने निर्माता समीर हिंगोरा की फिल्म के लिए भी विदेश जाने हेतु याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications