उड़ीसाः जादू टोना करने वाले वृद्ध का सिर काटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन युवकों को शक था कि बरजु हेम्ब्राम द्वारा किए जाने वाले कथित जादू-टोने की वजह से ही उनके गांव के लोग बीमार हो रहे हैं। पुलिस अधिकारी एस.के.कार ने बताया कि मंगलवार की शाम को तीन युवकों ने 60 वर्षीय हेम्ब्राम का कुल्हाड़ी से सिर काट दिया था।
उन्होंने बताया कि घटना के वक्त हेमब्राम के परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। इस मामले के आरोपी भगवान बांद्रा ने पुलिस को बताया कि वह बुजुर्ग कई दिनों से जादू-टोना कर रहा था।
बांद्रा का मानना है कि इस कारण उनके साले दशरथ की 6 अप्रैल को मौत हो गई थी। बांद्रा ने बताया कि मृतक द्वारा जादू टोना करने की वजह से पहले भी कई लोग बीमार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Click it and Unblock the Notifications