ऑर्किड फार्मा का जापान में विस्तार

कंपनी के प्रबंध निदेशक के. राघवेंद्र राव ने आज बताया कि उन्होंने जापान में जेनेरिक एंटिबायोटिक और सामान्य जीवन से संबंधित बीमारियों की दवा का कारोबार अगले पांच वर्षो में 10 करोड़ डालर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
आर्किड के मुताबिक जापान में जेनेरिक दवाओं का कारोबार सालाना लगभग 2.5 अरब डालर का है। कंपनी का दावा है कि वह यूरोपीय बाजार में सफलतापूर्वक प्रवेश करेगी।
फिलहाल कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि जापानी बाजार में प्रवेश करने के लिए उसने कितना निवेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications