भारतीय रेल की परियोजना में निवेश को जर्मनी

Engelbert Luetke Daldrup
नई दिल्ली 10 अप्रैल: जर्मनी ने भारतीय रेल के प्रस्तावित 'फ्रेट कॉरिडोर' में निवेश के लिए रुचि दिखाई है। वह इस क्षेत्र में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता की साझीदारी के लिए भी तैयार है।

जर्मनी के परिवहन और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव एंजेलबर्ट ल्यूटके डैल्ड्रप ने बुधवार को भारतीय अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा, "हमने रेलवे के आधारभूत संरचना क्षेत्र में सहयोग के बारे में चर्चा की है। हम यहां बनाए जा रहे माल ढुलाई कॉरिडोर में निवेश करना चाहते हैं। हमने भारत को इस क्षेत्र में तकनीकी सहायता देने की पेशकश की है।"

डैल्ड्रप ने कहा कि फिलहाल उनकी भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य यहां के निवेशकों को जर्मनी में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा, "जर्मनी यूरोप के दूसरे बाजारों के लिए प्रवेश द्वार है। यहां निवेश की प्रक्रिया सरल और तेज है। भारतीय अर्थव्यवस्था अभी रफ्तार में है और जर्मनी के पूर्वी राज्य यहां की कंपनियों के लिए निवेश के आकर्षक केंद्र बनते जा रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+