बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण कठिन चुनौती: पीएम
नई दिल्ली 11 अप्रैल: खाद्य पदार्थो व जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर महंगाई पर नियंत्रण देश के लिए कठिन चुनौती है।
राजधानी में आयोजित कृषि आधारित उद्योगों के वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात में महंगाई पर नियंत्रण स्थापित करना मुश्किल हो गया है।
उनके मुताबिक महंगाई की दरों में बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था में स्थायित्व के लिए घातक हो सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि देश में चलाए जा रहे गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के साथ साथ आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की गति पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications