पाकिस्तानी वकीलों का विरोध, 19 लापता

कराची, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तटीय शहर कराची में शुक्रवार को सैंकड़ों वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे बुधवार को भड़के दंगे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इन दंगों में बारह से अधिक वकील मारे गए थे, जिनमें से सात को जला कर मार डाला गया था।

पाकिस्तानी बार एसोसिएशन ने बुधवार को भड़के दंगे के विरोध देशव्यापी बंद का ऐलान किया था। इस दौरान सिंध उच्च न्यायालय की इमारत के आस-पास भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में वकीलों का भारी रोष देखने में आया।

इस मौके पर कराची बार एसोसिएशन (केबीए) के प्रमुख सचिव नईम कुरेशी ने कहा कि बुधवार से 19 वकील लापता हैं और उन्होंने फौरन घटना की जांच कराने की अपील की है।

कुरेशी के अनुसार उपद्रवियों ने ताहिर प्लाजा पर आक्रमण कर पांचवीं मंजिल को फूंक डाला था, जहां कानूनी फर्मो के अनेक दफ्तरों में आग लगा दी गई थी।

देश के अनेक हिस्सों की बार एसोसिएशनों ने कराची की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) को हिंसा का जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, केबीए ने शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन में एमक्यूएम का नाम लेने से गुरेज किया।

केबीए के अध्यक्ष मेहमूदुल हसन ने कहा, "हमारा विरोध राजनीतिक नहीं है बल्कि हम न्यायपालिका की आजादी के लिए और हमारे मासूम सदस्यों की क्रूर हत्या के विरोध में लामबंद हैं।"

गौरतलब है कि एमक्यूएम पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की समर्थक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+