झारखंड में गरीब बच्चों का मनाया जाएगा जन्मदिन

रांची, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों का जन्मदिन अब सरकारी खर्च पर मनाया जाएगा। इस तरह के कार्यक्रम से गरीब बच्चे अधिक संख्या में स्कूल जाने में अपनी रूचि दिखाएंगे।

राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री बंधु टिर्की का कहना है, "बच्चों का जन्मदिन मनाना उन्हें कई तरह से प्रेरित करने का कार्य करेगा। इस तरह के कार्यक्रम करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। गरीब बच्चे शायद ही कभी अपना जन्मदिन मनाते हैं।"

उन्होंने बताया कि राज्य के स्कूलों में प्रतिदिन ऐसे बच्चों के नामों की सूची बनाई जाएगी जिनका उस दिन जन्मदिन होगा। सुबह की प्रार्थना के समय स्कूल में बच्चों के नाम की घोषणा की जाएगी और सभी बच्चों को चॉकलेट्स बांटी जाएंगी।

टिर्की ने कहा कि ऐसा करने से सरकार के खजाने पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि झारखंड में 6 से 14 आयुवर्ग के लगभग तीन लाख बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं और यह कार्यक्रम उन बच्चों को स्कूल की तरफ आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+