भारतीय श्रमिकों के मामले पर नजर रखी जा रही : अमेरिका
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार उन 100 भारतीय श्रमिकों के मामले पर बराबर नजर रखे हुए है जिन्हें स्थायी नौकरी का आश्वासन देकर अमेरिका लाया गया था। श्रमिकों का आरोप है कि उनके साथ वादाखिलाफी की गई है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा है कि हमने श्रमिकों की मांग को संबंधित सरकारी एजेंसी को सौंप दिया है।
श्रमिकों का आरोप है कि मिसीसिपी स्थित सिग्नल इंटरनेशनल ने उनसे 10 महीने के कार्य वीजा के लिए अवैध रूप से 20,000 हजार डालर लिए हैं जबकि उनको स्थायी वीजा देने का आश्वासन दिया गया था।
भारतीय श्रमिक अपने मामले को व्हाइट हाउस भी ले गए थे। व्हाइट हाउस के सामने भी श्रमिकों ने पिछले महीने प्रदर्शन किया था।
भारतीय श्रमिकों का दल न्यू ओर्लिएंस से वाशिंगटन तक नौ दिन की सत्याग्रह यात्रा तय करके आया था।
श्रमिकों ने भारतीय दूतावास के सामने भी प्रदर्शन किया। राजदूत रोनेन सेन की मजदूरों के साथ तीन घंटे चली वार्ता में सेन ने उनकी बातें धर्यपूर्वक सुनीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications