बिना वेतन के हैं सात महीने से भारतीय मजदूर

दुबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कुवैत की एक निर्माण कंपनी में काम करने वाले करीब 90 मजदूरों ने आरोप लगाया है कि पिछले सात महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है।

दुबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कुवैत की एक निर्माण कंपनी में काम करने वाले करीब 90 मजदूरों ने आरोप लगाया है कि पिछले सात महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है।

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास इस मामले को अदालत से बाहर सुलझाने का प्रयास कर रहा है। मजदूरों का आरोप है कि उनको एक वर्ष पूर्व काम पर नियुक्त किया गया था लेकिन पिछले सात महीने से उनको वेतन नहीं दिया गया है।

कुवैत में भारत के राजदूत एम. गणपति ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि इस मामले की जानकारी दूतावास को पिछले साल अक्टूबर में दी गई थी। मजदूर इस मामले पर अदालत में भी गए हैं।

लेकिन हम इस मामले को अदालत के बाहर सुलझाने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे हैं।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार मजदूरों के मकान मालिकों ने किराया नहीं दे पाने के कारण उनको बाहर करने की धमकी दी है। मजदूरों में से कुछ तो पिछले तीन दिनों से भूखे हैं।

एक श्रमिक ने 'अरब टाईम्स' को बताया कि कंपनी ने उनके मकान का किराया देने से इंकार कर दिया है और इस समय उनकी सबसे बड़ी समस्या भोजन की है।

भारतीय राजदूत ने कहा कि भोजन के लिए दूतावास ने श्रमिकों को कुछ धन दिया है। अधिकांश श्रमिक केरल, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+