'तारे जमीन पर' पाकिस्तान में रिलीज

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत व पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह शुक्रवार स्वर्णाक्षरों में लिख दिया जाएगा।

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत व पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह शुक्रवार स्वर्णाक्षरों में लिख दिया जाएगा।

बॉलीवुड की फिल्म 'तारे जमीन पर' को पाकिस्तान में एक साथ पूरे देश के 19 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके साथ ही पाकिस्तान में भारतीय फिल्में दिखाने की छूट मिलने की उम्मीद से यहां के स्थानीय सिनेमाघर मालिकों में नई उम्मीद जगा रही है।

अभिनेता आमिर खान की डिसलेक्सिया ग्रस्त बच्चे पर आधारित पहली निर्देशित फिल्म 'तारे जमीन पर' के साथ पाकिस्तान में अब भारतीय फिल्में दिखाने की छूट भी मिल गई है। इससे पहले कुछ खास फिल्में दिखाने की अनुमति ही मिल पाती थी।

सन 1965 के बाद से पाकिस्तान में भारतीय फिल्में दिखाने पर रोक लगा दी गई थी लेकिन 'मुगल-ए-आजम' जैसी कुछ खास फिल्में जरूर यहां की सरकारों की सहमति पर दिखाई गई थीं।

बहरहाल अब सरकार द्वारा नियंत्रित बोर्ड की देखरेख में सभी भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान में दिखाने की छूट मिल गई है।

दो पड़ोसी देशों के बीच शांति कायम करने, उनकी संस्कृति और भाषा का आदान-प्रदान करने हेतु भारतीय फिल्म प्रेमियों के लिए फिल्म 'तारे जमीन पर' इस घोषणा के साथ देखना एक सुनहरा, यादगार पल हो गया है।

आईएएनएस से बातचीत में कलाकार-निर्देशक शामियाना पिरजादा ने कहा बेशक यह फिल्म उद्योग के लिए तो खुशी की बात है। दोनों देशों में रहने वालों के लिए यह तो यह बेहतरीन मौका है।

उन्होंने बताया, पाकिस्तान में जिस तरह से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे उसे देखकर लगता है कि जल्दी ही फिल्म पाकिस्तान में सुपरहिट हो जाएगी।

सिनेमाघर मालिकों ने कहा, "हिंदी फिल्में हमेशा से ही पाकिस्तान में खूब पसंद की जाती हैं। यहां लोग पाबंदी के बावजूद भारतीय फिल्मों की पाइरेटेड सीडी व डीवीडी पर ये फिल्में खूब देखते थे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+