भारत-आस्ट्रेलिया मुक्त व्यापार की संभावना का पता लगाने पर सहमत

सिडनी, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार की संभावनाओं का पता लगाने पर सहमति कायम हो गई है। मुक्त व्यापार से संबंधित सभी पहलुओं का अध्ययन अगले वर्ष के प्रांरभ तक पूरा कर लिया जाएगा।

आस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री सिमोन क्रेन ने शुक्रवार को कहा कि मुक्त व्यापार द्वारा दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को किस प्रकार मजबूत बनाया जाए, इसके लिए शीघ्र ही एक अध्ययन करवाया जाएगा।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। क्रेन ने इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा स्वंय रुचि लेने पर खुशी जाहिर की।

भारत और आस्ट्रेलिया के अधिकारियों के बीच वार्ता का अगला दौर नई दिल्ली में अगले हफ्ते शुरू होगा। वार्ता का मुख्य केंद्र सीमा शुल्क घटाने और वस्तुओं के व्यापार में आने वाली बाधाओं को हटाने पर होगा।

सिमोन क्रेन ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के समान ही वस्तुओं सेवाओं और निवेश क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।

इस अध्ययन में महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बौद्धिक संपदा अधिकार, प्रतिस्पर्धा नीति, सरकारी संरक्षण और व्यापार में आने वाली तकनीकी बाधाओं को शामिल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+