बांग्लादेश में यूएनडीपी के निदेशक ने दिया इस्तीफा

ढाका, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के निदेशक मनोज बसन्यात ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। अपने कर्मचारियों द्वारा लाए गए अविश्वास मत के बाद उन्होंने यह फैसला किया है।

समाचार पत्र द डेली स्टार की रिपोर्ट में बताया गया, "विकास कार्यो में उनके हस्तक्षेप के बारे में अनधिकारिक शिकायतों और हाल में हुए एक सर्वेक्षण में उनके विरुद्ध उनके कर्मचारियों के अविश्वास मत के बाद उनकी विदाई हुई है।"

यूएनडीपी द्वारा बांग्लादेश में कराए गए सर्वेक्षण में 86 फीसदी अंतर्राष्ट्रीय और 62 फीसदी स्थानीय कर्मचारियों ने निदेशक के खिलाफ मत दिया।

संयुक्त राष्ट्र की स्थानीय समन्वयक रेनाटा लाक डिस्सेलियन ने कहा, "बसन्यात को कहीं और पदस्थ किया जाएगा जहां उनकी जरूरत है।"

यूएनडीपी के प्रवक्ता ने बताया कि बांग्लादेश के 45-50 फीसदी कर्मचारियों को बदला जा सकता है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इसके न्यूयार्क स्थित मुख्यालय ने पाया है कि ढाका में इसके कर्मचारियों का काम अपेक्षा के अनुरुप नहीं हैं।

इस पूरे मामले पर टिप्पणी के लिए बसन्यात उपलब्ध नहीं हो सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+