उप्र में कांग्रेसियों ने कुछ यूं मनाया सद्बुद्धि दिवस

लखनऊ , 11 अप्रैल (आईएएनएस)। 'सोच समझ कर बोलो-वरना मुंह मत खोलो', कुछ तो सोचो मायाजी- रोना छोड़ो मायाजी, ' दलितों को मत भ्रमित करो- काम करो कुछ माया जी' , 'रघुपति राघव राजा राम- मायावती को सद्बुद्धि दे भगवान' का पाठ करते हुए कांग्रेसियों ने काले गुब्बारे छोड़े और बसपा सुप्रीमो और मुख्यमंत्री मायावती द्वारा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर की गयी टिप्पणी का विरोध करते हुए आज शहीद स्मारक पर सद्बुद्धि दिवस मनाया।

शहीद स्मारक पर आज सद्बुद्धि दिवस के आयोजन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा़ रीता बहुगुणा जोशी, विधानमंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव और पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद सहित तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि दलितों के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से मायावती घबरा गयीं हैं और हल्के स्तर की बात कर जातीयता को बढ़ावा दे रही हैं, जिसकी कांग्रेस निंदा करती है।

कांग्रेस ने पुलिस और प्रशासन पर आयोजन के दौरान उत्तेजना फैलाने का आरोप लगाया। प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि लखनऊ के पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने धारा 144 का संदर्भ देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से धरना हटाने को कहा, जिससे उत्तेजना फैली और कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पर आमादा हो गए। नगर निगम प्रशासन द्वारा कांग्रेस के झण्डे, बैनर हटाए जाने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष और नगर निगम दस्ते के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+