गोपाल राजू के निधन पर सेन ने संवेदना प्रकट की

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जाने माने पत्रकार गोपाल राजू के निधन पर अमेरिका में भारत के राजदूत रोनेन सेन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। अमेरिका में उनके कार्यो के लिए राजू को वर्ष 2007 में प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया था।

राजू के परिवार और उनके दोस्तों, सहयोगियों व चाहने वालों को भेजे संवेदना संदेश में सेन ने कहा, "इस दुखद समाचार को सुनकर मुझे गहरा दुख पहुंचा है।"

सेन ने कहा, "एक जाने माने पत्रकार होने के साथ राजू ने कई महत्वपूर्ण कार्यो को अंजाम दिया। इंडिया अब्रॉड न्यूज पेपर की स्थापना के अलावा उन्होंने आईएएनएस समाचार एजेंसी की शुरुआत की। इसके अलावा वह न्यूयार्क से निकलने वाली तीन साप्ताहिक पत्रिकाओं से भी जुड़े हुए थे।"

उन्होंने कहा कि राजू सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। सेन ने राजू द्वारा भारतीय अमेरिकी युवाओं में राजनीतिक जागरूकता लाने के लिए स्थापित 'इंडियन अमेरीकन सेंटर फॉर पोलिटिकल अवारनेस' की स्थापना को भी याद किया।

राजदूत ने राजू के विविध योगदानों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2007 में उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया था।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+