अमेरिकी मिसाइल सुरक्षा कवच योजना रूस के डर से : रूसी सैन्य अधिकारी
एशलक (रूस), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य यूरोप में अमेरिकी मिसाइल कवच की तैनाती रूस की बढ़ती ताकत को देखते हुए की जा रही है।
यह कहना है रूसी जनरल यूरी बाल्यवेस्की का। उनके अनुसार, "रूस ने स्वयं को आर्थिक, सामाजिक और सैन्य तरीके से दुरुस्त किया है और कुछ ताकतों को यह पसंद नहीं आ रहा। यही कारण है कि पंद्रह वर्ष पूर्व यूरोप में रूस द्वारा स्थापित सामरिक स्थिरता को अचानक समाप्त कर दिया गया।"
गौरतलब है कि अमेरिका प्रशांत क्षेत्र से अपने एक्स-बैंड राडार में जरूरी फेरबदल कर उसे चेक गणराज्य में मिसाइल सुरक्षा कवच के साथ पुनस्र्थापित करने की योजना बना रहा है। प्रस्तावित योजना में पोलैंड में दस इंटरसेप्टर मिसाइल भी तैनात होंगे।
अमेरिका की इस योजना का रूस ने कड़ा विरोध किया है। रूस का कहना है कि इससे उसे खतरा है।
प्रस्तावित अमेरिकी योजना के बाद रूस-अमेरिकी संबंध शीत युद्ध के बाद से अब तक के सबसे खराब दौर में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications