औद्योगिक आंकड़ों से मिला सहारा, सेंसेक्स 113 अंक चढ़ा (लीड)

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक पूंजी बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों और औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों में बढ़ोतरी के मद्देनजर घरेलू शेयर बाजार सप्ताहांत बढ़कर बंद हुए।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज 15,840.56 के स्तर पर खुला और 15,673.67 और 15,957.24 के उच्चतम और निम्नतम स्तर के बीच कारोबार करते हुए अंतत: 112.54 अंक यानी 0.72 फीसदी चढ़कर 15,807.64 के स्तर पर बंद हुआ।

उधर दिन के कारोबार की समाप्ति पर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.80 अंक यानी 0.95 फीसदी की मजबूती से 4,777.80 के स्तर पर दर्ज किया गया। ऊर्जा, रीयल्टी और पूंजीगत वस्तुओं से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली दर्ज की गई।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कारोबार के दौरान महंगाई दर में वृद्धि से मिल रहे नकारात्मक रुझानों के प्रभाव को बेहतर औद्येगिक उत्पादन आकड़ों ने अप्रभावी कर दिया। एशियाई और यूरोपीय पूंजी बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से भी घरेलू शेयर बाजारों को समर्थन मिला। दिन के कारोबार के दौरान बीएसई में आज कुल 1,637 शेयरों के भाव चढ़े। कुल 1,050 शेयरों के भाव गिरे। कुल 62 शेयरों के भाव मे कोई बदलाव नहीं देखा गया।

केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय से आज जारी आंकड़ों के अनुसार 29 मार्च 2008 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान महंगाई दर बढ़कर पिछले 41 महीनों के उच्चतम स्तर यानी 7.41 फीसदी तक पहुंच गई। 22 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश में महंगाई दर 7 फीसदी थी।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक में भी आज बढ़त देखने को मिली। मिडकैप सूचकांक जहां 44.26 अंक यानी 0.68 फीसदी की वृद्धि के साथ 6,523.22 के स्तर पर बंद हुआ वहीं, स्मालकैप सूचकांक 50.37 अंक यानी 0.63 फीसदी की मजबूती से 8,081.43 के स्तर पर देखा गया।

दिन के कारोबार के दौरान बीएसई में आज जिन कंपनियों के शेयर के भाव चढ़े उनमें प्रमुख हैं:- एल एंड टी, भेल व सत्यम कंप्यूटर्स। वहीं, इंफोसिस, हिंदुस्तान लीवर और अंबूजा सीमेंट के शेयरों के भाव गिरे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+