कनाडा में भारतीय को सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Dr Sheela Basrur
टोरंटो 11 अप्रैल: कनाडा में रहने वाली भारतीय मूल की डा. शीला बसरूर को गुरुवार को ओंटारियो प्रांत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर आफ ओंटारियो' से नवाजा गया।

डा. बसरूर ने पांच वर्ष पूर्व इस प्रांत में 'सीवियर एक्यूट रेसपाइरेट्री सिंड्रोम' (सार्स) से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

डा. बसरूर के इस अमूल्य योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।

किचनेचर शहर के समीप स्थित गै्रंड रिवर अस्पताल में ओंटारियो के लेफ्टिनेंट गवर्नर डेविड ओनले ने कैंसर से पीड़ित डा. बसरूर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

ओनले ने डा. बसरूर के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। ओनले ने कहा कि डा. बसरूर ने खुद को जनता का सेवक मानते हुए पूरी इमानदारी के साथ काम किया है।

इस अवसर पर डा. बसरूर ने कहा, "मैंने अपने काम को पूरी नम्रता के साथ किया था। मैं इस सम्मान के लिए सदैव आभारी रहूंगी।"

गौरतलब है कि डा. बसरूर वर्ष 2004 से वर्ष 2006 तक ओंटारियो प्रांत के स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं।

इसके अलावा वह उप सहायक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी काम कर चुकी हैं। यही नहीं ओंटारियो प्रांत में धूम्रपान निरोधक नीतियों के निर्माण में भी डा. बसरूर अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+