महंगाई की मार के बावजूद सेंसेक्स 113 अंक चढ़ा

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। महंगाई दर के बढ़कर 7.4 फीसदी तक पहुंच जाने के बावजूद घरेलू शेयर बाजार सप्ताहांत बढ़कर बंद हुए।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज 112.54 अंक यानी 0.72 फीसदी चढ़कर 15,807.64 के स्तर पर बंद हुआ जबकि दिन के कारोबार की समाप्ति पर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.80 अंक यानी 0.95 फीसदी की मजबूती से 4,777.80 के स्तर पर दर्ज किया गया।

ऊर्जा, रीयल्टी और पूंजीगत वस्तुओं से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली दर्ज की गई।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कारोबार के दौरान महंगाई दर में वृद्धि से मिल रहे नकारात्मक रुझानों के प्रभाव को बेहतर औद्येगिक उत्पादन आकड़ों ने अप्रभावी कर दिया। एशियाई और यूरोपीय पूंजी बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से भी घरेलू शेयर बाजारों को समर्थन मिला।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक में भी आज बढ़त देखने को मिली। मिडकैप सूचकांक जहां 44.26 अंक यानी 0.68 फीसदी की वृद्धि के साथ 6,523.22 के स्तर पर बंद हुआ वहीं, स्मालकैप सूचकांक 50.37 अंक यानी 0.63 फीसदी की मजबूती से 8,081.43 के स्तर पर देखा गया।

दिन के कारोबार के दौरान बीएसई में आज जिन कंपनियों के शेयर के भाव चढ़े उनमें प्रमुख हैं:- हिंडाल्को, रिलायंस एनर्जी। वहीं, आईटीसी, मारुति, एसबीआई और ओएनजीसी के शेयरों के भाव गिरे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+