दो फैशन वीक गैर जरूरी : सब्यसाची मुखर्जी

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। यह चकित करने वाली बात है कि भारत की एक जाने-माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का कहना है कि दो फैशन वीकों की कोई प्रासंगिता नहीं है।

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। यह चकित करने वाली बात है कि भारत की एक जाने-माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का कहना है कि दो फैशन वीकों की कोई प्रासंगिता नहीं है।

फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने एक भेंटवार्ता में आईएएनएस को बताया, "मैं नहीं मानता कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दो फैशन वीक आयोजित करने की कोई जरूरत है। आप सामान्य लोगों के बारे में जरा सोचिए, वे जैसे ही नए फैशन को अपनाना चाहते हैं तब तक कोई और वस्तु फैशन में आ जाती है। ये उसी तरह है कि आप उपभोगताओं को एक बार बैठने के लिए कहें और तुरंत ही उसे खड़े होने के लिए कह दें।"

गौरतलब है कि सब्यसाची ने फिल्म 'ब्लैक', 'बाबुल' और 'लागा चुनरी में दाग' में कलाकारों के लिए परिधान तैयार किए थे।

इस 34 वर्षीय फैशन डिजाइन के तैयार किए गए परिधानों को पहनने वालों में बालीवुड की मशहुर अभिनेत्रियां ऐश्चर्या राय, करीना कपूर, सुस्मिता सेन, तब्बू और शबाना आजमी प्रमुख हैं। सब्यसाची हालीवुड की अभिनेत्रियों में भी खासे लाकप्रिय हैं।

उन्होंने बताया, "मैं प्रत्येक फैशन वीक की सफलता के बाद अवसाद से घिर जाता हूं। मुझे लगता है कि मेरे द्वारा तैयार किए गए कपडों की इतनी अधिक प्रशंसा के बाद आगे के फैशन वीक के लिए मुझे खुद को साबित करने का दुबारा दबाव बन जाता है।"

सब्यसाची ने बताया कि वह बहुत अधिक आध्यात्मिक हैं। यह एक ऐसी शक्ति होती है जो सबको संतुलित बनाएं रखने में मदद करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+