अब मोबाइल पुलिस कसेंगी अपराधों पर लगाम
नई दिल्ली, 11 अप्रैलः अब नई दिल्ली के बाशिंदों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे मुसीबत आने पर राजधानी वासी सीधे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) वैन से संपर्क साध सकेंगे।
बढ़ते अपराधों के मद्देनजर राजधानी में 500 पीसीआर वैन तैनात किए गए हैं। इन्हें दिल्ली पुलिस की 'चलती फिरती पुलिस चौकी' की संज्ञा दी गई है। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (पीसीआर) अजय कुमार ने आईएएनएस को बताया, "देश में पहली बार ऐसी मोबाइल पुलिस चौकियों की व्यवस्था की गई है।"
उन्होंने बताया कि पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मी केवल अपने स्तर पर लोगों की समस्याएं सुलझाएंगे। इन पुलिसकर्मियों को प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करने का अधिकार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के 10 जिलों के 128 थाना क्षेत्रों में तैनात 480 पीसीआर वैन हर रोज लगभग 2,000 फोन कॉल तो सुनती हैं।
कुमार का मानना है कि इन पुलिस चौकियों की सहायता से पुलिस अपेक्षाकृत अधिक तीव्रता से कार्रवाई कर सकेगी और लोगों को भी राहत मिलेगी। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक इन पुलिस चौकियों के माध्यम से आम जनता और पुलिस के बीच की दूरी भी कम होंगी। गौरतलब है कि अब तक लोग 100 नंबर डायल करने पर पुलिस से संपर्क कर सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications