चीन को तिब्बत से बातचीत के समर्थन में 12.5 लाख हस्ताक्षर

धर्मशाला, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन को तिब्बत के साथ बातचीत करने के लिए एक संस्था द्वारा इंटरनेट पर चलाए गए अभियान के पक्ष में पूरी दुनिया से 12.5 लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

धर्मशाला, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन को तिब्बत के साथ बातचीत करने के लिए एक संस्था द्वारा इंटरनेट पर चलाए गए अभियान के पक्ष में पूरी दुनिया से 12.5 लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

ये हस्ताक्षर केवल एक सप्ताह के अंदर एकत्र किए गए हैं। पूरी दुनिया में दलाई लामा के पक्ष में अभियान चलाने वाली वेबसाइट 'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट आवाज डॉट ओआरजी' ने यह अभियान शुरू किया था।

वेबसाइट के निदेशक बेन वीकलर ने आईएएनएस को बताया कि सात दिनों में दस लाख हस्ताक्षर एकत्र करना दुनिया की पहली घटना है।

चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ को संबोधित पत्र को सभी हस्ताक्षरों के साथ दुनिया भर के चीनी दूतावासों के सामने रखा जाएगा।

इस पत्र पर भारत के 13,159 नागरिकों ने हस्ताक्षर किए हैं। ब्रिटेन और अमेरिका में एक-एक लाख से अधिक लोगों ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। पूरे यूरोप में करीब 10 लाख लोगों ने इस पर अपने हस्ताक्षर किए हैं। फ्रांस में सबसे अधिक 376,568 व्यक्तियों ने पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+