व्यापार नीति में 200 अरब डालर का निर्यात लक्ष्य (लीड)

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। वाणिज्य मंत्री कमलनाथ द्वारा शुक्रवार को मौजूदा वित्तीय वर्ष (2008-09)के लिए घोषित विदेश व्यापार नीति में 200 अरब डालर का निर्यात लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

व्यापार नीति को आज प्रस्तुत करते हुए वाणिज्य व उद्योग मंत्री कमलनाथ ने कहा कि इसमें प्राथमिक इस्पात पर दी जा रही निर्यात छूट को वापस ले लिया गया है। साथ ही सीमेंट निर्यात को प्रतिबंधित करने का भी प्रावधान किया गया है।

मंत्री के मुताबिक इस व्यापार-नीति का उद्देश्य महंगाई पर काबू पाने के साथ -साथ व्यापार को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में महंगाई पर कड़ी निगरानी रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कदम उठाने सेभी नहीं हिचकेगी।

कमलनाथ के अनुसार विदेश व्यापार नीति में चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्यात लक्ष्य 200 अरब डालर रखा गया है।

वाणिज्य मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2007-08 के दौरान देश से 155 अरब डालर मूल्य का निर्यात किया गया जबकि लक्ष्य 160 अरब डालर का था।

कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा, "वाणिज्य और व्यापार के क्षेत्र में पिछले चार वर्षो में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को देखते हुए हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वर्ष 2020 तक विश्व व्यापार में हमारी भागीदारी पांच फीसदी हो जाएगी।"

उन्होंने कहा वैश्विक व्यापार में भागीदारी को इस स्तर तक पहुंचाने के लिए हमें12 वर्षो तक लगातार 25 फीसदी वार्षिक विकास की दर से व्यापार में बढ़ोतरी करनी होगी। उन्होंने कहा, "यह लक्ष्य महत्वकांक्षी हो सकता है लेकिन इसे हासिल करना असंभव नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+