समुद्री गाय को बचाने के वैश्विक प्रयास में शामिल होगा भारत
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। समुद्र के एकमात्र शाकाहारी स्तनधारी समुद्री गाय (सी काउज) के संरक्षण के लिए भारत ने प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर होने वाले सम्मेलन (सीएमएस) में शामिल होने का निश्चय किया है।
विज्ञान व तकनीकी मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि समुद्री जीवों और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए इस प्रजाति का संरक्षण किया जाना जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तले सीएमएस एक अंतरसरकारी संधि है और यह समुद्री प्रजातियों के संरक्षण के उद्देश्य से बनाई गई है।
गौरतलब है कि समुद्री गाय समुद्र के तटीय जल में पाई जाती है। इस प्रजाति का एक वयस्क जीव नौ फीट लंबा और 250 किलोग्राम का होता है। नर और मादा की लंबाई व वजन में बहुत फर्क होता है। मादा का वजन और लंबाई नर के वजन और लंबाई से ज्यादा होता है। नर और मादा दोनों का भोजन समुद्री घास होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications