चिदंबरम आईएमएफ के पूर्वानुमान से असहमत
लंदन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत के विकास संबंधी पूर्वानुमान से असहमति जताते हुए कहा है कि वर्ष 2008-09 के दौरान देश के आर्थिक विकास की दर 8 प्रतिशत से ऊपर रहेगी।

लंदन में 'इंडिया इंफ्रास्ट्रक्च र फाइनेंस कंपनी' (आईआईएफसी) की ब्रिटिश शाखा के उद्घाटन के मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की गाड़ी विकास की पटरी पर सरपट दौड़ रही है।
चिदंबरम भविष्य के प्रति आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2007-08 में भी पिछले चार वर्षो के दौरान हासिल की गई 8.8 प्रतिशत की औसत विकास दर के आस पास ही विकास दर रहेगी।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष समेत कुछ अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं वैश्विक मंदी का नकारात्मक प्रभाव भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका जता रही हैं। "लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था 8 प्रतिशत की दर से विकास करेगी।"
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने गुरुवार को अपने पूर्वानुमान में कहा था कि भारतीय निर्यात की मांग में कमी और उच्च ब्याज दरों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास दर घट कर 7.9 प्रतिशत तक जा सकता है।
चिदंबरम ने कहा कि भारत की समस्या आधारभूत संरचना से संबंधित है जिस पर विचार किया जाना चाहिए लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications