अगस्त से एम्स में ओबीसी आरक्षण की शुरुआत : रामदास

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने आज कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) इस अगस्त से आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत करेगा।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उच्चशिक्षा संस्थानों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के आदेश के बाद आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखकों और संचारकों की पहली बैठक में रामदास ने कहा, "मंडल कमीशन द्वारा 1990 में रोजगार में कोटे की शुरुआत के बाद से 27 प्रतिशत में से केवल 5.3 प्रतिशत सीटें ही भरी हैं।"

उन्होंने कहा, "यदि क्रीमी लेयर को इससे बाहर रखा गया तो इस बार भी ऐसा ही होगा।"

मंत्री ने कहा कि संस्थान में सीटें बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के विकास के मुद्दे पर भी ध्यान दिया जाएगा।

गौरतलब है कि नई आरक्षण नीति के अमल में लाए जाने के बाद उच्चशिक्षा संस्थानों में आरक्षण मौजूदा 22.5 प्रतिशत से बढ़ कर 49.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

स्नातकों द्वारा एक से अधिक बार आरक्षण का लाभ न उठाए जाने पर रामदास ने कहा कि इस विषय पर अदालत के आदेश का अध्ययन करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

आरक्षण के दायरे से क्रीमी लेयर को बाहर रखने और सांसदों और विधायकों के बच्चों के बारे में मंत्री ने कहा कि इस विषय पर मंत्रिमंडल और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के स्तर पर विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "अनेक पूर्व सांसद तंगहाली के दौर में हैं। कुछ विधायक तो अपना वेतन भी घर नहीं ले जाते हैं। उनके बच्चों को आरक्षण से बाहर रखा जाना गलत होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+