देश का औद्योगिक विकास दर 8.6 प्रतिशत पहुंचा
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में औद्योगिक उत्पादन विकास दर फरवरी 2008 के दौरान 8.6 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष समान अवधि के दौरान यह 11 प्रतिशत था। लेकिन इस दौरान उपभोक्ता वस्तुओं की उत्पादन दर में वृद्धि हुई है।
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2007-08 के प्रथम 11 महीनों के दौरान औद्योगिक उत्पाद सूचकांक (आईपीपी) में संचित वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2006-07 की समान अवधि के दौरान यह 11.2 प्रतिशत थी।
आंकड़ों के अनुसार फरवरी के दौरान औद्योगिक उत्पादन विकास दर पिछले चार महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में सबसे अधिक भारांक रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र का विकास दर फरवरी में 8.6 प्रतिशत रहा। वर्ष 2007 की समान अवधि के दौरान यह 12 प्रतिशत था। वहीं, बिजली उत्पादन में विकास दर पिछले वर्ष की समान अवधि के 3.3 प्रतिशत के मुकाबले 9.8 प्रतिशत रहा।
समीक्षाधीन अवधि के दौरान खनन क्षेत्र का विकास दर 7.5 प्रतिशत रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications