व्यापार नीति में महंगाई पर काबू पाने के साथ निर्यात बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। महंगाई पर काबू पाने और व्यापार को बढ़ावा देने के दोहरे उद्देश्य के साथ वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को देश की विदेश व्यापार नीति का खुलासा किया। इस नीति में प्राथमिक इस्पात के निर्यात पर रोक लगाने के साथ ही विभिन्न उद्योगों को राहत दी गई है।

विदेश व्यापार नीति 2004-09 में चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्यात लक्ष्य 200 अरब डालर का रखा गया है। बीते वित्तीय वर्ष में अनुमानित 155 अरब डालर का निर्यात लक्ष्य हासिल किया गया था।

कमलनाथ ने कहा, "वाणिज्य और व्यापार के क्षेत्र में पिछले चार सालों में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को देखते हुए हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वर्ष 2020 तक विश्व व्यापार में हमारी भागीदारी पांच प्रतिशत हो जाएगी।"

उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि आने वाले 12 वर्षो में हमें वर्तमान भागीदारी को चार गुना बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा, "यह काफी महत्वकांक्षी लक्ष्य हो सकता है लेकिन इसे हासिल करना असंभव नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+