हाजिर सोना व चांदी में गिरावट
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। घरेलू हाजिर बाजारों में शुक्रवार को सोना व चांदी गिरकर बंद हुए। एशियाई हाजिर बाजार में सोने में गिरावट मुख्य रूप से घरेलू बाजारों में सोने व चांदी की कीमतों में नरमी के लिए जिम्मेदार रहा।
लंदन हाजिर बाजार में आज कारोबार के दौरान सोना 925.05 डालर प्रति डालर देखा गया जबकि चांदी 17.95 डालर प्रति औंस देखी गई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों को फिलहाल जी-7 सानी (समूह-सात) की कल आयोजित होने वाली बैठक का बेसब्री से इंतजार है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक के परिणामों से डालर को रुख तय करने में मदद मिलेगी।
मुंबई सर्राफा बाजार में आज सोना (995) और (999) क्रमश: 155 रुपये गिरकर 11,970 और 12,025 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए जबकि चांदी 385 रुपये की तेजी से 23,860 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
दिल्ली सर्राफा बाजार में भी आज नरमी का दौर देखा गया। यहां सोना (995) और (999) क्रमश: 45 और 30 रुपये गिरकर 12,110 और 12,180 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए जबकि चांदी पूर्व बंद यानी 24,000 रुपये प्रति किलो स्थिर रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications