भारत और चीन भी मंदी से होंगे प्रभावित : आईएमएफ

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि विकसित देशों में आई गंभीर आर्थिक मंदी से भारत और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देश अछूते नहीं रह पाएंगे।

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि विकसित देशों में आई गंभीर आर्थिक मंदी से भारत और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देश अछूते नहीं रह पाएंगे।

आईएमएफ के प्रबंध निदेशक डोमिनिक स्ट्रॉस कान ने गुरुवार को कहा, "उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में तेज विकास के बावजूद वे मंदी की चपेट से बाहर नहीं रह सकते।" उन्होंने कहा कि उत्तर और दक्षिण को अलग-अलग कर के देखना भ्रामक है।

वाशिंगटन में 12 और 13 अप्रैल को होने वाले आईएमएफ और विश्व बैंक की प्रस्तावित संयुक्त बैठक के ठीक पहले कान ने पत्रकारों से कहा, "जैसा कि आप लोग जानते हैं, भारत और चीन के लिए हमारा अनुमानित विकास दर मंदी से पहले के अनुमान से 1 या 1.5 प्रतिशत कम है।"

उन्होंने कहा, "हालांकि अभी चीन लगभग 9.3 प्रतिशत और भारत लगभग 7.9 प्रतिशत की दर से तेज विकास कर रहा है लेकिन यदि मंदी नहीं होती तो तस्वीर थोड़ी और बेहतर होती।"

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान लगाया है कि वर्ष 2008 में पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था औसतन 3.7 प्रतिशत की दर से विकास करेगी। यह सामान्य परिस्थितियों के अनुमान की तुलना में 4 प्रतिशत कम है। यह आईएमएफ द्वारा फरवरी में की गई घोषणा से भी थोड़ी कम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+