चुनावों में नेपाली कांग्रेस को बढ़त, माओवादी दूसरे स्थान पर

काठमांडू, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में हुए संविधान सभा के चुनावों में नेपाली कांग्रेस को बढ़त प्राप्त होने के रूझान मिले हैं। करीब दस वर्ष तक सत्ता के खिलाफ संघर्ष करने वाले माओवादी दूसरे स्थान पर आ सकते हैं।

गुरुवार को संविधान सभा के चुनाव शाम 5 बजे समाप्त हुए थे और आधी रात से मतगणना शुरू हुई थी। पहला परिणाम शुक्रवार सुबह प्राप्त हुआ। नेपाली कांग्रेस के सदस्य प्रकाशमान सिंह काठमांडू चुनाव क्षेत्र संख्या एक से विजयी घोषित किए गए हैं।

काठमांडू के छह और निर्वाचन क्षेत्रों भी नेपाली कांग्रेस के सदस्य आगे चल रहे हैं। लेकिन सभी की निगाहें काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 पर टिकी हैं जहां करीब तीन दशकों के भूमिगत जीवन के बाद माओवादी नेता प्रचंड अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत कर रहे हैं।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार नेपाल के पहले राष्ट्रपति के रूप में प्रस्तुत किए जा रहे प्रचंड अपने प्रतिद्वंद्वियों नेपाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-एकीकृत मार्क्‍सवादी लेनिनवादी (यूएमएल) से आगे चल रहे हैं।

मतगणना में राजतंत्र समर्थक पार्टियों को कोई उल्लेखनीय सफलता नहीं मिली है। 601 सदस्यीय संविधान सभा नेपाल की संसद का स्थान ग्रहण करेगी। निर्वाचित होने के 21 दिन के भीतर संविधान सभा की पहली बैठक राजा ज्ञानेंद्र और 293 वर्ष पुराने राजतंत्र के भविष्य का निर्णय करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+