पाकिस्तान ने ओलंपिक और तिब्बत मसले पर चीन का किया समर्थन
सान्या, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान बीजिंग ओलंपिक-2008 खेलों के मद्देनजर मशाल दौड़ में बाधा पहुंचाए जाने का विरोध करता है और चीन की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है।
चीन पहुंचे पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने चीन के राष्ट्रपति ह्यू जिंताओ के साथ एक बैठक के दौरान मुशर्रफ ने उम्मीद जाहिर की कि ओलंपिक खेल सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
इससे पहले चीन पहुंचने से पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ ने कहा था कि ओलंपिक मशाल के 16 अप्रैल को इस्लामाबाद पहुंचने पर वह मशाल दौड़ में हिस्सा लेंगे।
मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान तिब्बत को चीन का अटूट अंग मानता है और चीन को खंडित किए जाने के किसी भी प्रयास का विरोध करता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चीन के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को और मजबूत करेगा।
शनिवार को हैनन में होने वाली बोआओ फोरम फॉर एशिया (बीएफए) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुशर्रफ चीन की यात्रा पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications