पुलिस और कट्टरपंथियोंके बीच मुठभेड़ में 150 घायल
ढाका, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पुलिस और कट्टरपंथी इस्लामिक प्रदर्शनकारियों के बीच शुक्रवार को भड़के दंगे में करीब 150 लोग घायल हुए।
सूचना के अनुसार शुक्रवार की मध्य ढाका की राष्ट्रीय मस्जिद के बाद इस्लामिक प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रकट करना शुरू किया था। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज करना पड़ा।
यह दंगा सरकार द्वारा प्रस्तावित महिला विकास योजना के विरोध में भड़का था जिसमें महिलाओं को पैतृक संपत्ति में पुरुषों के बराबर हिस्सा देने की सिफारिश की गई है।
गौरतलब है कि मौजूदा इस्लामिक विरासत कानूनों के अनुसार लड़के को पैतृक संपत्ति में लड़की से दोगुनी राशि अथवा संपत्ति प्राप्ति का अधिकार है। नई योजना में इस अनुपात को एक समान किए जाने की सिफारिश है।
प्रदर्शनकारी इस प्रस्तावित योजना की लेखिका और महिला एवं बाल विभाग की सलाहकार रशीदा के. चौधरी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल होने वालों में अनेक सुरक्षाकर्मी और पत्रकार भी शामिल हैं।
इस बीच सरकार ने इस्लामिक विशेषज्ञों और दलों को आश्वस्त किया है कि उसकी इस्लाम विरोधी लागू करने की कोई मंशा नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications