बेटे ने मानसिक रोगी पिता की हत्या की

भुवनेश्वर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मानसिक रोग से एक व्यक्ति की हिंसक हरकतों से तंग आकर उसके ही बेटे ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरगढ़ जिले में लादाबेगा के 50 वर्षीय इम्ली कुजर की दिमागी हालत बीते दो सालों से बिगड़ गई थी और वह अक्सर हिंसक हो जाता था। उसके परिवारवालों ने उसका इलाज भी करवाया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

एक पुलिस अधिकारी एस. के. मोहंती ने आईएएनएस को बताया कि इम्ली अक्सर गांववालों पर हमले कर दिया करता था। बीते 6 महीनों से उसके संबंधियों ने उसका कहीं भी आना-जाना बंद कर उसे एक कमरे में जंजीर से बांधकर रखा था।

इम्ली के 35 वर्षीय पुत्र अमरीश कुमार की गुरुवार रात अपने पिता से नोंक-झोंक हो गई थी। पुलिस ने बताया कि उसके बाद अमरीश ने धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी। इम्ली उस समय सो रहा था।

अमरीश को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+