भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इस वर्ष पहली तिमाही के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। परिणामत: विदेशी मुद्रा की आमदनी 34.5 प्रतिशत बढ़ गई।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष जनवरी से मार्च तक देश में 16.6 लाख विदेशी पर्यटक आए। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 14.8 लाख थी।

इस दौरान पर्यटकों से 160 अरब रुपये विदेशी मुद्रा की आमदनी हुई। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 132.43 अरब रुपये थी। इस तरह उक्त अवधि के दौरान विदेशी पर्यटकों से होने वाली आय में रुपये के मद में 21.1 प्रतिशत और डालर के मद में 34.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

आंकड़ो पर नजर डालने पर यह तथ्य भी निकल कर आता है कि वर्ष 2006 की तुलना में विदेशी पर्यटकों के आगमन में मात्र 12.9 लाख की वृद्धि हुई है जबकि इस दौरान विदेशी मुद्रा की आमदनी में 111.41 अरब रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+